{"_id":"5f0768a08ebc3e637e5c6b08","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4121949114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में बरती गईं अनियमितताएं, ठेकेदार से हो सकती है वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में बरती गईं अनियमितताएं, ठेकेदार से हो सकती है वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। खेड़ा नवादा में लोक निर्माण विभाग की तरफ से कराए जा रहे नाला निर्माण में अनियमितता सामने आई हैं। इसकी गुणवत्ता चेक करने के लिए डीएम पहुंचे थे। जांच के दौरान जब डीएम ने पत्रावली तलब की तो पता चला कि नाला बनाने में अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। इसे लेकर डीएम ने एडीएम को इसकी जांच के निर्देश दिए। एडीएम ने तीन सदस्यीय टीम से इसकी जांच कराई है। सूत्रों के अनुसार इसमें कई गड़बड़ियां निकली हैं। अब इस मामले में ठेकेदार से धनराशि की वसूली हो सकती है।
शहर के खेड़ा नवादा केे आसपास के इलाकों में हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसको लेकर तमाम बार स्थानीय लोग अधिकारियों से गुहार लगाते रहे, ताकि उन्हें इस जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह ने लोगों की परेशानी को देखते हुए वहां पर नाला निर्माण के निर्देश लोक निर्माण विभाग को करने के निर्देश दिए थे। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की तरफ से यहां पर नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोगों के अनुसार इस नए नाले से भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी, क्योंकि नाले का ढलान ठीक नहीं हैं। और नए नाले के निर्माण में पूर्व के बने में नाले की ही पुरानी ईटों से ही काम चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लोगों ने डीएम कुमार प्रशांत को इसको बारे में अवगत कराया। जिसके बाद में उन्होंने एडीएम प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर एडीएम को तीन सदस्यीय टीम को जांच सौपी है। एक या दो दिन में टीम अपनी रिपोर्ट एडीएम को सौंप देगी। सूत्रों के अनुसार नाला निर्माण में तमाम अनियमितता बरती गई हैं। ऐसे में यहां पर काम करने वाले ठेकेदार से वसूली हो सकती है।
---------------------------
- अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है लेकिन वहां काफी कमियां दिख रही हैं। जो काम में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
- ऋतु पूनिया, एडीएम प्रशासन
----------------------------