{"_id":"5da759f48ebc3e014a68a68b","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly38042299","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स को नहीं होने दी जाएगी कोई परेेशानी: कुमार प्रशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स को नहीं होने दी जाएगी कोई परेेशानी: कुमार प्रशांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार को स्काउट भवन में उप्र राजकीय पेंशनर्स परिषद के संस्थापक स्वर्गीय त्रिपुरारी सरन के जन्म दिवस व परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएम व एसएसपी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि पेंशनर्स हमारे वरिष्ठ नागरिक हैं। उन्हें कोई भी समस्या हो, तो किसी भी समय आकर बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। प्रशासन का पूरा प्रयास होगा कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि वे अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए आने वाली नई पीढ़ी को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पेंशनर्स रिटायर नहीं होता, बस उनकी जगह पर नए लोगों को रखकर कार्य में तेजी लाने के लिए इस प्रक्रिया को अपनाया जाता है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस पेंशनर्स कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर्स भी शामिल हों तो और अच्छा रहेगा। कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद असली जिंदगी की शुरुआत होती है। एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पेंशनर्स की कोई भी समस्या होगी, तो उसका समय से निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में सीपी सक्सेना, महेश शर्मा, डॉ. हाकिम सिंह, चंद्र पाल सिंह, गोधन सिंह व वरिष्ठ कोषाधिकारी हरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे। संचालन सुरेश चंद्र सक्सेना ने किया।