फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

डीएम ने क्रय केंद्रों पर तौल मशीनों को जांचा

Thu, 17 Oct 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में समय से आकर अपने कार्याें को समय से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें। उसके बाद में मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तौल मशीनों को भी चेक किया, साथ ही कर्मचारियों का वजन तोलकर मशीन सही होने की पुष्टि की। धान की आवक के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी के साथ कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम, सामान्य सहायक अनुभाग, न्यायिक अभिलेखागार, आंग्ल अभिलेखागार, प्रशासनिक अधिकारी राजस्व अनुभाग, जिला ई-गवर्नेंस सेल, शस्त्र कार्यालय का निरीक्षण किया। शस्त्र कार्यालय लिपिक ने डीएम को बताया कि जिले में आतिशबाजी की कुल 1600 दुकानें हैं, जबकि शहर में 33 दुकानें हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि समय-समय पर जाकर सभी आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन

इसके बाद में डीएम ने मंडी समिति पहुंचकर विपणन शाखा व भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी किसान से अधिक धनराशि न वसूली जाए। केेंद्र प्रभारियों ने बताया कि तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभी तक धान की खरीद नहीं हुई हैं। डीएम ने कहा कि धान खरीद का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाए। किसी भी दशा में व्यापारी, माफिया का धान न खरीदा जाए, अन्यथा क्रय संस्थाओं, केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed