{"_id":"5d9f16378ebc3e01702d1f40","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3795312183","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान के पास अतिक्रमण कर बने मकान को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान के पास अतिक्रमण कर बने मकान को ढहाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गद्दीटोला मोहल्ले में देवस्थान के पास अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चे मकान को पालिका कर्मियों ने ढहा दिया। जेसीबी की मदद से देवस्थान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पालिका कर्मियों और घर बनाकर रह रही महिला के बीच नोकझोंक भी हो गई। उसे समझाने के लिए पालिका कर्मियों को पुलिस की भी मदद लेनी पड़ी।
देवस्थान के पास के इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची। अवर अभियंता (जेई) विनय सक्सेना की अगुवाई में पालिका कर्मियों ने पहले तो महिला शन्नो को अंदर से सामान समेट लेने की हिदायत दी लेकिन उन्होंने पालिका कर्मियों को अनसुना कर दिया। इसके बाद जेई ने मौके पर पुलिस फोर्स को भी बुला लिया। जेसीबी की मदद से पालिका कर्मियों ने मकान की कच्ची दीवारों को गिराना शुरू किया तो शन्नो बिफर पड़ी। शन्नो और पालिका कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से पालिका कर्मियों ने मकान के अगले हिस्से को ढहा दिया। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों का जमघट लगा रहा। देवस्थान के पास की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराते समय शन्नो का घरेलू सामान भी तहस-नहस हो गया। बता दें कि देवस्थान के पास ही पालिका की आवासीय कॉलोनी है, जिसके आगे भी कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
शन्नो बोली, फिर मुझे ही क्यों बनाया टारगेट
देवस्थान के पास बने कच्चे मकान को ढहाए जाने के बाद से शन्नो वाल्मीकि काफी व्यथित दिखीं। पालिका की कार्रवाई के दौरान बिखरे पड़े सामान के पास ही बैठी शन्नो ने अतिक्रमण को लेकर पालिका की भूमिका पर सवाल भी उठाया। बताया कि उसके पास अपना मकान नहीं है। काफी पहले अन्य लोगों की तरह ही उसने भी मकान बना लिया था लेकिन कार्रवाई के नाम पर अकेले उसी को टारगेट किया गया।
विज्ञापन
गद्दीटोला मोहल्ले में शन्नो ने पिछले दिनों ही पक्का निर्माण कार्य शुरू कराया था। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत की तो जांच कराई गई थी। जांच में अवैध कब्जे का मामला सामने आया तो कार्रवाई की गई है।
- विनय सक्सेना, जेई