{"_id":"5d98eb288ebc3e017d364134","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly378990949","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की दुकान बेचने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की दुकान बेचने की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर पालिका परिषद की ओर से किराये पर उठाई गई दुकान में एक दुकान के कई भाग कर बेच दिए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले की शिकायत होने पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को इसकी जांच सौंपी थी।
मोहल्ला कारमेकल गंज में एक किरायेदार ने अपनी दुकान का जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कराया था। आरोप है कि उसने एक बड़ी दुकान को कई दुकानों में विभाजित करके ढाई करोड़ रुपये में बेच दिया। इसकी शिकायत पालिका के कुछ सभासदों ने जिलाधिकारी से की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने इसकी जांच एडीएम प्रशासन को सौंप दी थी। एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा ने बताया कि जांच अभी चल रही है। जल्द ही पूरी हो जाएगी। उसके बाद में पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। आगे की जो भी कार्रवाई होगी वह उनके स्तर से की जाएगी। ब्यूरो