फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

छह सौ संविदा रोडवेज चालक और परिचालकों को मिलने लगा बढ़े वेतन का लाभ

Sat, 05 Oct 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में संविदा पर सेवाएं दे रहे चालक-परिचालकों के वेतन में वृद्धि लागू कर दी गई है। जिले में 600 संविदा चालक, परिचालकों को इसका लाभ मिलने लगा है। संविदा चालक, परिचालकों को प्रति किमी देय में 14 से 25 पैसे तक वृद्धि बदायूं डिपो ने लागू कर दी है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो में 250 चालक और 350 परिचालक संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। नोएडा की उपनगरीय, ग्रामीण सेवाओं, एनसीआर में आने वाले सभी डिपो को छोड़कर उपनगरीय और शेष क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे चालक परिचालकों को लाभ मिलेगा। डिपो की उपनगरीय सेवाओं में तैनात चालक परिचालकों को अब प्रति किमी दो रुपये छह पैसे और शेष संविदा चालक परिचालकों को प्रति किमी एक रुपया 50 पैसे का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही बेसिक वेतन भी 50 पैसे प्रति किमी के स्थान पर एक रुपया प्रति किमी किया गया है। बेसिक वेतन पर ईपीएफ की कटौती की जाएगी। बदायूं डिपो के 600 चालक और परिचालकों को इसका लाभ मिलने लगा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश को तत्काल प्रभाव से बदायूं डिपो में लागू कर दिया गया है। डिपो में 250 चालकों और 350 परिचालकों को बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed