{"_id":"678ff3da336bf249f308ac39","slug":"city-kotwal-and-sub-inspector-summoned-to-court-for-negligence-badaun-news-c-123-1-sbly1018-133097-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लापरवाही पर शहर कोतवाल व उपनिरीक्षक कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लापरवाही पर शहर कोतवाल व उपनिरीक्षक कोर्ट में तलब
Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लीलू चौधरी ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार व उपनिरीक्षक हितेश कुमार को नोटिस जारी किया है। दोनों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
कोतवाली सदर में धोखाधड़ी की एक रिपोर्ट मन्नो देवी ने दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक हितेश कुमार कर रहे हैं।
इस मामले में जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले नक्षत्र सिंह ने मुकदमे में अपने आप को अभियुक्त के रूप में वांछित होने संबंधित प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया था। जिसपर न्यायालय द्वारा थाने से आख्या मांगी गई।
20 जनवरी को विवेचक हितेश कुमार ने न्यायालय में दाखिल की अपनी रिपोर्ट में कहा कि नक्षत्र सिंह का नाम विवेचना में नहीं है। 18 जनवरी को विवेचक व अन्य लोग नक्षत्र सिंह के घर जाकर उसको प्रताड़ित कर एक नोटिस भी दे आए और कहा कि विवेचना में नक्षत्र सिंह का नाम प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने मामले में नक्षत्र सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र का संज्ञान लिया। इसमें यह पाया कि विवेचक हितेश कुमार के द्वारा विद्वेषपूर्ण विवेचना की जा रही। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक हितेश कुमार को बुधवार को न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। ऐसा न हो पाने पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।