{"_id":"5dc462188ebc3e5b3f1c9446","slug":"cirame-badaun-news-bly383215327","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगत स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। जगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुवार को जंग का अखाड़ा बन गया। ट्रांसफर होने के बाद रिलीव किए जाने से नाराज एक बीसीपीएम (ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर) ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पर अपने पति के साथ हमला बोल दिया। मारपीट में प्रभारी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायल चिकित्सक ने बीसीपीएम और उसके पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मूल रूप से बरेली शहर के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी डॉ. पवन कुमार जगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। पवन कुमार का आरोप है कि गुरुवार सुबह वह स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को देख रहे थे। उसी समय बीसीपीएम और उनके पति स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया और उनसे गालीगलौज भी की। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा सुनकर वह बाहर निकल आए। उन्होंने इसका विरोध किया तो दंपती ने मारपीट पर उतारू हो गए। उनके कुर्सी फेंककर मारी और लात-घूंसों से बुरी तरह उन्हें पीट दिया। जिससे चिकित्सक के सिर में गंभीर चोटें भी आईं। चिकित्सक को घायल देख स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। तमाम लोग जमा हो गए। अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव कर चिकित्सक को बचाया। चिकित्सक का आरोप है कि वीसीपीएम का ट्रांसफर जगत स्वास्थ्य केंद्र से म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र हो गया था। उन्होंने बीसीपीएम को रिलीव कर दिया था, जिससे उन्होंने उनके साथ मारपीट की। चिकित्सक ने दंपती के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी है। फिलहाल पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस संबंध में बीसीपीएम का पक्ष जानने के लिए उनके नंबर पर कॉल की गई तो उनका फोन बंद जाता रहा।
बीसीपीएम की पहले से शिकायतें आती रही हैं। हमने उसे बर्खास्त करने को कहा था। फिर एक बार उसे मौका देते हुए म्याऊं ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन उसने वहां ज्वाइन नहीं किया। गुरुवार को उसने डॉक्टर पर हमला कर दिया। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मंजीत सिंह, प्रभारी सीएमओ