फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   chouraha

शहर में सात चौराहों की सूरत बदलेगी

Sun, 01 Mar 2015 11:29 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 01 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र यादव और शहर विधायक आबिद रजा ने नगर पालिका में समारोहपूर्वक 7.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। इसमें मुख्य रूप से शहर के सात चौराहों का सुंदरीकरण, एक सामुदायिक भवन निर्माण, शहर की 13 सड़कों का चौड़ीकरण, पांच यात्री शेड का निर्माण, बिजली न होने पर शहर की प्रमुख सड़कों पर 257 पोलों के जरिए जेनरेटर से पथ प्रकाश व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विकास का पहिया घूम चुका है। उन्होंने कहा कि सांसद सपा का, विधायक सपा का है। अगर नगर पालिका चेयरमैन भी सपा का बनता है, तो बदायूं को मॉडल शहर बनने से कोई नहीं रोक सकता। पूर्व राज्यमंत्री शहर विधायक आबिद रजा ने कहा कि विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। शहर की कोई गली टूटी नहीं रहेगी। एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने कहा कि नगर पालिका के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताना होगा। इस मौके पर डीएम शंभूनाथ, एडीएम अशोक श्रीवास्तव, ईओ ललतेश सक्सेना समेत राजेंद्र पाठक, हरप्रसाद पटेल, डॉ. अक्षत अशेष, डॉ. चक्रेश जैन, डॉ. अकील इस्माइल, सुबोध गोयल, सैदपुर, उसावां, सहसवान, कछला, फैलगंज बेहटा, वजीरगंज, कुंवरगांव नगर पंचायतों के चेयरमैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फात्मा रजा को हरी झंडी दे गए सांसद
बदायूं। नगर पालिका में शिलान्यास समारोह के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव शहर विधायक आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा को नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए इशारों में ही हरी झंडी दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed