{"_id":"6a8349392cfe3f74ab049d04","slug":"choice-eleven-defeated-kadri-cricket-club-by-three-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-170982-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: च्वाइस इलेवन ने कादरी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: च्वाइस इलेवन ने कादरी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या चार स्थित मनोकामना स्कूल के सामने स्थित मैदान पर बिल्सी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार की रात खेला गया। मुकाबला च्वाइस इलेवन क्लब और कादरी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें च्वाइस इलेवन क्लब ने कादरी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
च्वाइस इलेवन के कप्तान रागिब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कादरी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित छह ओवर में 47 रन बनाए। जफर ने आठ और गुमराह ने 11 रन बनाए। च्वाइस इलेवन की ओर से कल्लू ने दो और जोइल ने एक-एक विकेट लिया।
48 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी च्वाइस इलेवन की टीम ने पांच ओवर और चार गेंद पर तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रागिब ने 17 और विशाल ने 13 रन की धुआंधार पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए विशाल को समाजसेवी सत्तार अंसारी ने मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
कादरी क्रिकेट क्लब की ओर से बुमराह और सलमान ने एक-एक विकेट लिया। समाजसेवी दीपक चौहान ने टूर्नामेंट का उद्घाटन कर कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस मौके पर आयोजक अथर अंसारी, वसीम अकरम, दादा अंसारी, रागिब अंसारी, समीर आदि मौजूद रहे।