फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chilli trader murdered in Badaun by hit by weight bearer in Buduan

Budaun News: मिर्च व्यापारी का खून से लथपथ शव दूसरे के मकान में मिला, परिजनों ने जताया हत्या का शक

Mon, 15 Jan 2024 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 04:08 PM IST
सार

बदायूं के बिल्सी में मिर्च व्यापारी रविवार शाम कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। घर से दो सौ मीटर दूरी पर एक व्यक्ति के मकान में उसका शव मिला। 

विज्ञापन
Chilli trader murdered in Badaun by hit by weight bearer in Buduan
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी में किसी की फोन कॉल पर घर से निकले मिर्च व्यापारी का खून से लथपथ शव रविवार देर रात घर से दूर एक मकान के बरामदे में मिला। सिर के पास पत्थर की पटिया थी और उसका मोबाइल कुछ दूर कुएं में क्षतिग्रस्त हालत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस इसे हादसा मान रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय सत्यवीर सिंह पुत्र सुरेश चंद हरी मिर्च का कारोबार करते थे। वह सब्जी मंडी से हरी मिर्च खरीदकर फुटकर दुकानदारों को बेचते थे। रविवार शाम वह परिजनों से बात कर रहे थे कि तभी उनके फोन पर किसी का कॉल आया। वह कुछ देर में आने की बात कहकर घर से चले गए। देर रात तक जब वह लोटकर नहीं आए तो परिजनों को चिंता होने लगी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई ये बात 
उनकी तलाश की गई तो घर से दो सौ मीटर दूरी पर मोरपाल घर के बरामदे  में उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर पर वजनदार वस्तु से वार किया गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई संतोष ने बताया कि सत्यवीर की शादी दो साल पहले हुई थी। जहां शव मिला है उस मकान में रहने वाले किरायेदारों में एक महिला भी है जिसके यहां सत्यवीर का आना-जाना था। महिला कोल्डस्टोर में आलू बीनने का काम करती है। इस मकान में और भी किरायेदार रहते हैं।

परिजनों के शक का आधार
सत्यवीर का मोबाइल पुलिस को मकान से कुछ ही दूरी पर बने एक कुएं में मिला है। फोन को कुचलकर कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने फोन को कब्जे में ले लिया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इस वजह से परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं।  

पुलिस का इनकार
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने इससे इनकार करते हुए कहा कि अभी तक की जांच में युवक के ऊपर छज्जे की पटिया गिरने की जानकारी भी मिली है जिसकी पुष्टि की जा रही है। परिजनों ने भी अभी तहरीर नहीं दी है।

सीओ बिल्सी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। परिजनों के आरोप की पड़ताल की जाएगी। जो भी कार्रवाई होगी, निष्पक्ष होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed