{"_id":"68e42abc34239dc03509ce3a","slug":"children-will-be-taught-in-primary-schools-about-prevention-of-communicable-diseases-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148474-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा संचारी रोगों से बचाव का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा संचारी रोगों से बचाव का पाठ
विज्ञापन
बदायूं। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अब प्राथमिक विद्यालयों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी स्कूलों में एक माह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत शिक्षक बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगे।
अभियान के दौरान शिक्षक दैनिक शिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों को स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, मच्छरों से बचाव, साफ पानी पीने, भोजन ढककर रखने और कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने जैसे व्यावहारिक उपायों की जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बीमारी फैलने से पहले ही सावधानी बरतने की आदत डालना है।
बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में पोस्टर, स्लोगन और समूह चर्चा जैसी गतिविधियां भी होंगी, ताकि बच्चे न केवल खुद जागरूक हों बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड और अन्य संक्रमण जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को शुरुआती स्तर से ही इनसे बचाव की जानकारी देना बेहद जरूरी है।