फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children showed enthusiasm in the block level Mathematics Olympiad exam.

Budaun News: ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Children showed enthusiasm in the block level Mathematics Olympiad exam.
कोल्हाई बीआरसी पर गणित ओलंपियाड परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
सहसवान। विकासखंड सहसवान के ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर सोमवार को गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्षेत्र के 60 परिषदीय जूनियर हाई स्कूलों के कुल 92 बच्चों ने प्रतिभाग किया। डायट प्रवक्ता सुधा सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गणित जैसी कठिन मानी जाने वाली विषय-वस्तु को ऐसे प्रतियोगितात्मक आयोजनों के माध्यम से रोचक और सहज बनाया जा सकता है।

मूल्यांकन कार्य बाद टॉप टेन बच्चों का चयन किया गया, जिन्हें आगामी जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। टॉप टेन छात्र-छात्राओं में अमरकांत , देव गोस्वामी , भुवनेश , रितेश, अमन, भारती, नवनीत, विकेश, कपिल, विजय शामिल है। परीक्षा के सफल आयोजन में एआरपी संजय कुमार, अमोद कुमार, ओम प्रकाश, राजन यादव, जमील अहमद आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed