फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child dies after suffering electric shock in the gallery.

Budaun News: गैलरी में करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Child dies after suffering electric shock in the gallery.
कुंवरगांव में करंट हादसे में मासूम की मौत के बाद घर पर बिलखते परिजन। संवाद
कुंवरगांव। कस्बे के वार्ड संख्या दो में थाने के सामने रहने वाले एक घर में रविवार शाम तीन वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सुनील का तीन वर्षीय पुत्र लोकेश घर की गैलरी में खेल रहा था। उस समय अन्य सदस्य घर पर नहीं थे, जबकि बाहर चारपाई पर उसकी दादी नन्ही देवी बैठी थीं। खेलते-खेलते लोकेश गैलरी में लगे बिजली के खुले बोर्ड के संपर्क में आ गया। करंट का तेज झटका लगने से वह दूर जा गिरा।

मासूम को गिरते देख दादी नन्ही देवी चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोकेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के कस्बे में पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कस्बेवासी घर पर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक की मां नारायणी देवी और दादी व बाबा काशी राम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उसकी तीन बहनें अंशिका (9), कावेरी (7) और चमन (6) भाई की मौत से बेसुध हैं।

कुंवरगांव में करंट हादसे में मासूम की मौत के बाद घर पर बिलखते परिजन। संवाद

कुंवरगांव में करंट हादसे में मासूम की मौत के बाद घर पर बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed