{"_id":"5e5ffb798ebc3eeb3434f54f","slug":"child-death-by-current-badaun-news-bly3984258150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई ओढ़ाते समय टूटकर गिरा तार, करंट लगने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई ओढ़ाते समय टूटकर गिरा तार, करंट लगने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम दौरी निरोत्तमपुर में मंगलवार देर शाम एक बालक की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए थे लेकिन जब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वह शव को अपने गांव ले गए।
मंगलवार देर शाम दौरी निरोत्तमपुर निवासी पप्पू का चार वर्षीय बेटा गौरव अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। बताते हैं कि उसी समय बच्चे को ठंड लगी थी। इस पर परिवार में मौजूद एक लड़की ने उसे रजाई ओढ़ाई थी। रजाई ओढ़ाते समय अचानक उसके ऊपर रजाई के साथ बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे बालक को करंट लग गया। जैसे ही परिवार वालों को इसकी सूचना मिली कि वह बालक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। इससे परिवार वाले शव को अपने घर ले गए। उन्होंने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है।