फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chikungunya geezer, Dengue death of child

चिकनगुनिया से वृद्धा,  डेंगू से बच्ची की मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ककराला कस्बे में बेकाबू होते जा रहे हालात
कस्बे में 200 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में

 कस्बा ककराला में संक्रामक बुखार बेकाबू होता जा रहा है। चौबीस घंटे में एक वृद्धा की चिकनगुनिया और बच्ची की डेंगू बुखार से मौत हो गई है। कस्बे में करीब 200 लोग संक्रामक रोगों की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग समेत कई समाजसेवियों की ओर से भी हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद हालात पर काबू नहीं हो रहा।
ककराला कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी शमशेर अली की बेवा पत्नी अक्कन बेगम (74) को कई दिन से बुखार आ रहा था। डॉक्टर ने उनको चिकनगुनिया होने की बात कही थी। परिवार वाले स्थानीय डॉक्टर से ही इलाज करा रहे थे। रविवार को अक्कन बेगम की मौत हो गई। इधर, वार्ड नबर 17 के अफजाल की 10 वर्षीय बेटी रहनुमा बुखार से पीड़ित थी। रहनुमा को स्थानीय डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की थी। इलाज के दौरान रहनुमा ने भी दम तोड़ दिया। कस्बे में करीब 200 लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार से लगातार हो रहीं मौतों की वजह से लोग खौफजदा हैं। 
विज्ञापन

-----
18 टीमें फिर भी बेकाबू हो रहे हालात
बदायूं। संक्रामक रोगों पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और संक्रामक रोग नियंत्रण सेल की 18 टीमें बुखार प्रभावित इलाकों में कैंप कर रही हैं। अब तक करीब 70 हजार लोगों की मलेरिया जांच भी कराई जा चुकी है। लगातार दवाओं का वितरण किया जा रहा है। कई जगहों पर समाजसेवी संगठन भी हेल्थ कैंपों का आयोजन कर रहे हैं। इसके बावजूद स्थिति पर काबू नहीं हो पा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed