{"_id":"65b57f69f808d238e40a3465","slug":"chief-minister-handed-over-projects-worth-rs-363-crore-badaun-news-c-123-1-bdn1004-112338-2024-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लोकसभा चुनाव से पहले 363 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लोकसभा चुनाव से पहले 363 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया शिलान्यास
Sun, 28 Jan 2024 08:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 08:46 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदायूं जिले में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट के उद्घाटन के साथ ही 363 करोड़ की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सड़कों के चौड़ीकरण, नर्सिंग कॉलेज का भवन निर्माण, पेयजल योजना, 100 बैडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने बटन दबाकर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव की घोषणा अगले कुछ ही महीनों में हो सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदायूं जिले में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट के उद्घाटन के साथ ही 363 करोड़ की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सड़कों के चौड़ीकरण, नर्सिंग कॉलेज का भवन निर्माण, पेयजल योजना, 100 बैडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 60 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क मार्ग, अग्निशमन सुरक्षा कार्यक्रम, तटबंध, ड्रग वेयर हाउस व जीटीआई शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बदायूंवासियों को शुभकामनाएं देते ही कहा कि यह परियोजनाएं आपके जिले के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन
इन 24 योजनाओं का हुआ लोकार्पण
थाना बिनावर परिसर में विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य, ग्राम म्यारी में सीसी कार्य, गांव कमा में मझरा अकबरपुर में सीसी रोड, गांव नगासी में सीसी कार्य, गांव गिरधरपुर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण का कार्य, गांव महताबपुर से महताबपुर कमां में सीसी रोड, गांव बिरिया डांडी में सीसी रोड, गांव गोतरा पट्टी रमसी में सीसी रोड, रफियाबाद मढ़ी से बगुली नगर मार्ग का नवनिर्माण का कार्य, गांव धनुपुरा में प्राथमिक विद्यालय से मुख्य रोड तक सीसी, बृहद गौसंरक्षण केंद्र, नूरपुर पिनौनी का निर्माण, आईटीआई में आवासों का निर्माण, नाई से खासपुर मार्ग का नवनिर्माण कार्य, कस्तूरबा गांधी विद्यालय जगत में एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण, गांव गढ़ा में दातागंज ग्रामीण में सीसी कार्य, बिलहत से लाखन नगला मार्ग का नवनिर्माण कार्य, गंगा नदी के दाएं किनारे पर अपस्ट्रीम में स्पर व डैंपनरों के निर्माण की परियोजना, गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित उसावां तटबंध के पुनर्स्थापना व ग्राम नगला शिम्भू के पास निर्माण कार्य की परियोजना, जिला अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा कार्य, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के बाद कार्यालय भवन व विश्रामगृह का निर्माण कार्य, गंगा नदी पर उसहैत तटबंध के क्षतिग्रस्त स्परों के पुनरुद्धार की परियोजना, गंगा नदी पर स्थित उसावां तटबंध के पुनर्स्थापना, ड्रग वेयर हाउस, राजकीय पालिटेक्निकल, खेडा बिल्सी का निर्माण।

इन 20 योजनाओं का किया शिलान्यास
- बिल्सी बाइपास से नाई पिंडारी मार्ग
- थाना बिल्सी में महिला परामर्श केंद्र का निर्माण कार्य
- कलिया काजिमपुर से बागरपुर संनर्क मार्ग
- पुवाया निगोही तिलहर जैतीपुर दातागंज बदायूं मार्ग पर लघु सेतु निर्माण कार्य
- गंगा नदी के किनारे पर स्थित उसहैत तटबंध पर रेस्टोरशन, पिचिंग व लांचिंग एप्रन के निर्माण की परियोजना
- थाना कोतवाली परिसर में 48 क्षमता के हास्टल एवं बैरक का निर्माण
- गंगा नदी के किनारे पर स्थित उसावां तटबंध स्टड की पुनर्स्थापना की परियोजना
- गंगा नदी के पर मानपुर खिरकवारी (तौफी नगला) के निकट गंगा महावा तटबंध बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना
- गंगा महावा तटबंध के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण के कार्य की परियोजना
- दातागंज उसहैत मार्ग में चौड़ीकरण
- गंगा नदी के उसहैत तटबंध के क्षतिग्रस्त स्परों के पुनरुद्धार के साथ-साथ निरोधक कार्य की परियोजना
- टिटौली से वागरपुर मार्ग पर लघु सेतु व पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य
- राजकीय पालिटेक्निक में एआईसीटीई मानकों को पूर्ण कराने के निर्माण कार्य
- बिनावर बिलहत तुगलापुर मूसाझाग मार्ग का चौड़ीकरण
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग काॅलेज का भवन निर्माण
- दातागंज नगर पालिका पुनर्गठन पेयजल योजना
- इस्लामनगर नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना,
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 बैडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य
- नगर पालिका पुनर्गठन पेयजल योजना
- मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग दो लेन विद पेब्ड शोल्डर का कार्य