दहगवां। शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने ग्राम सोनबूढ़ी पहुंचकर अग्निकांड पीड़ितों से मिले और 10 लोगों को राहत राशि के चेक सौंपे। दोनों ने आग से हुई तबाही का मंजर देखा। पीड़ितों से उनके नुकसान के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में सरकार और प्रशासन हर सम्भव मदद करेगा। उन्होंने भूप सिंह पुत्र दुर्जन लाल को 35,000 रुपये का, जयपाल पुत्र ओमपाल व कल्लू पुत्र थम्मन लाल 23-23 हजार रुपये का, राकेश पुत्र पन्नालाल, जमुना पत्नी भीमसेन, डाल चंद्र पुत्र नाथू, सत्यवती पत्नी प्रेमपाल, सोनपाल पुत्र घनश्याम,मुनेंद्र पुत्र दुर्गपाल व ओमप्रकाश पुत्र कल्लू को 16-16 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, नमित गुप्ता, परमवीर शाक्य, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, ग्राम प्रधान मुनीश कश्यप आदि मौजूद रहे।