फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Checking campaign of 124 school vehicles in the district starts today

Budaun News: जिले में 124 स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान आज से

Sun, 07 Jul 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Checking campaign of 124 school vehicles in the district starts today
बदायूं। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार से जिले के 124 स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। चेकिंग में जो वाहन बिना फिटनेस दौड़ते मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में 8 जुलाई से 22 जुलाई तक स्कूल वाहन चेकिंग अभियान शुरू हो रहा है। पिछले साल स्कूल वाहनों से दो बड़े हादसे हुए थे। उनमें कई बच्चों की मौत हो गई थी। ऐसे हादसे दोबारा न हाें, इसके लिए शासन के आदेश पर स्कूल वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यालय से चार टीमें गठित की गई हैं। इन चारों टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा जाएगा, जिन स्कूलों में वाहन चल रहे हैं उनकी संख्या 124 है। एक-एक करके सभी स्कूलों के वाहनों को चेक किया जाएगा। अगर इन स्कूलों में बिना फिटनेस के वाहन चलते मिले तो उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका पंजीकरण निरस्त कराया जाएगा। अगर वाहन चलने लायक स्थिति में है और नियम के मुताबिक वाहन पुराना नहीं है तो उसके लिए अलग से कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा, जिससे उनके फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि करीब 30-35 अनफिट वाहन चल रहे हैं। जांच में सब स्थिति साफ हो जाएगी। जांच के बाद अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed