फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Check meters, installed to ensure the transparency of smart meters, are now being removed.

Budaun News: स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता के लिए लगाए चेक मीटर अब हटाए जा रहे

Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Check meters, installed to ensure the transparency of smart meters, are now being removed.
एक उपभोक्ता के परिसर में लगा चेक मीटर। स्त्रोत वीडियो ग्रेब
बदायूं। स्मार्ट मीटर की रीडिंग ज्यादा आने पर लोगों की शिकायत पर विद्युत निगम ने रीडिंग मिलान के लिए चेक मीटर लगाए थे। ये चेक जिले के 1100 उपभोक्ताओं के यहां पुराने मीटर के पास ही लगाए गए थे। अब निगम ने इन चेक मीटरों को हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 70400 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगे हैं। लंबे समय से इनकी रीडिंग ज्यादा आने की शिकायतें निगम केे अधिकारियों से की जा रही थीं। स्मार्ट मीटर की रीडिंग की जांच के उद्देश्य से निगम के अधिकारियों ने मूल स्मार्ट मीटर के पास ही चेक मीटर लगवाए थे। समय पूरा होने पर इन मीटरों से संबंधित फीडबैक उपभोक्ताओं से लिया जा रहा है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, कहीं भी रीडिंग में अंतर नहीं मिला है। फिलहाल, अब इन चेक मीटरों को हटाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 135 मीटर हटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed