फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chargesheet filed in court against four accused of conversion

Budaun News: धर्मांतरण कराने वाले चार आराेपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Sat, 27 Sep 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in court against four accused of conversion
इस्लामनगर। कुंदावली गांव में धर्मांतरण कराने के चार आरोपियों के खिलाफ विवेचक ने चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले ही दिन अलापुर के एक पादरी का नाम और शामिल किया गया। अब चारों के खिलाफ कोर्ट में मामला चलेगा।
विज्ञापन




कुंदावली गांव में 26 अगस्त को कासगंज और बिसौली के कुछ लोग ग्रामीणों को ईसाई धर्म की प्रार्थना करवा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मौके से कुंदावली की अंजू पत्नी हरपाल सिंह, कासगंज के मोहल्ला नाथूराम कोर्ट निवासी हृदेश कुमार उर्फ विक्की पास्टर, उसकी पत्नी नीतू और बिसौली के बॉबी पास्टर को पकड़ा था। पुलिस ने बॉबी पास्टर को छोड़ दिया था। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई सत्यपाल की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि अलापुर का पास्टर सुरेंद्र मास्टर माइंड है। इसलिए अगले ही दिन उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चारों को जेल भेजा दिया था। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना समाप्त करते हुए आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


------------



कई गांवों में करा चुके हैं धर्म परिवर्तित

अलापुर में करीब दो सौ से अधिक लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं। कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में भी इसी तरह से प्रार्थना सभा करते लोगों को पुलिस ने कुछ महीने पहले पकड़ा था। बाद में उनको बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। अलापुर में सुरेंद्र ने चर्च बना रखा है। यहां जिले भर के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------





कुंदावली के 30 लोग हो चुके हैं ईसाई

कुंदावली की महिला अंजू ने बताया कि सुरेंद्र पास्टर ने कासगंज निवासी हृदेश के साथ घर पर आकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा था। हृदेश उनके रिश्तेदार हैं। उसने अपने रिश्तेदारों को रुपये का लालच देकर गांव के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने की बात कही। यह लोग कई महीनों से गांव में आकर प्रार्थना कराते रहे। अब तक करीब 30 लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं।


कोट

- धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को जेल भेजा गया था। अब चारों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दिया है। अब मामला कोर्ट में चलेगा। दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए थाने से पैरवी की जाएगी। नरेश पाल सिंह, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed