फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chaos in Sohi summer camp of Government High School, notice issued

Budaun News: राजकीय हाईस्कूल के सोही समर कैंप में अव्यवस्था, नोटिस जारी

Tue, 27 May 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Sohi summer camp of Government High School, notice issued
बदायूं। जनपद के 47 माध्यमिक और 653 परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। डीआईओएस ने डीसी के साथ पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर समर कैंप में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोही के राजकीय हाई स्कूल में समर कैंप के दौरान अव्यवस्था पायी गई। इसलिए डीआईओएस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश में माध्यमिक विद्यालय में समर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर धनराशि भी जारी हो चुकी है। वहीं कुछ विद्यालय समर कैंप के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। राजकीय हाई स्कूल सोही में जब डीआईओएस ने निरीक्षण किया तो वहां सिर्फ रंग के पैकेट रखे मिले। वहां मौजूद बच्चों को यह भी नहीं पता था कि आज समर कैंप में होने वाली गतिविधि का विषय क्या है। नाश्ते के नाम पर भी केवल बिस्किट ही थे। केला और अन्य खाद्य पदार्थ नहीं मिले। अनियमितता पाए जाने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं राजकीय हाईस्कूल जगत, राजकीय हाईस्कूल गुरगांव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान समर कैंप में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed