फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chaos at Funeral of Woman Killed in Road Accident: Stampede Ensues Amidst Brawling and Stone-Pelting

Budaun News: सड़क हादसे में मृत महिला के जनाजे में हंगामा, मारपीट व पथराव से भगदड़

Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chaos at Funeral of Woman Killed in Road Accident: Stampede Ensues Amidst Brawling and Stone-Pelting
घटना के बाद हंगामा करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब
बदायूं। कासगंज जिले में सड़क हादसे में मृत गर्भवती महिला का शव उनके कछला स्थित घर पहुंचने पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। रविवार दोपहर जनाजे में शामिल लोगों से मारपीट की गई। दोनों ओर से पथराव भी हुआ, जिसमें दो-तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। मामले में कोई लिखित कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कछला निवासी बाइक सवार मोहम्मद यूनिस और उनकी पत्नी आफ्सा को शनिवार सुबह किसी बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में आफ्सा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनके पति को परिजनों ने अलीगढ़ में भर्ती कराया दिया था।
विज्ञापन

मृतका आफ्सा गर्भवती थी। पोस्टमॉर्टम के बाद आफ्सा का शव कछला पहुंचा तो उनके मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उनकी संख्या करीब 40 थी। उन्होंने कछला आते ही कहना शुरू कर दिया कि आफ्सा मर गई तो यूनिस कैसे बच गया। इसी बात पर आफ्सा के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में गाली-गलौज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफ्सा का जनाजा कब्रिस्तान की ओर बढ़ा, तभी मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके गए। तीन लोगों के मोबाइल फोन भी टूट गए। दोनों ओर के तीन लोगों के घायल होने के शोर के बीच सूचना मिलते ही कछला चौकी से इंचार्ज गौरव कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
हालात पर काबू पाने के बाद पुुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता की। कार्रवाई के लिए दोनों ओर से शाम तक किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि जनाजे में विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष ने रजामंदी के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।


आठ माह पहले हुआ था आफ्सा का निकाह
कछला निवासी यूनिस का निकाह करीब आठ महीना पहले अलीगढ़ निवासी आफ्सा से हुआ था। दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे। ईद पर बाइक से दोनों किसी रिश्तेदार के पास जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गोरहा पुल के पास सामने से दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

घटना के बाद हंगामा करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब

घटना के बाद हंगामा करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed