फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chal Re Kanvadia Shiva's Door

चल रे कांवड़िया शिव के द्वार

Sat, 22 Jul 2017 12:24 AM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chal Re Kanvadia Shiva's Door
कांवड़‌िया - फोटो : अमर उजाला
-कछला घाट पर गूंजे हर-हर गंगे और मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे
विज्ञापन

-कांवड़ियों ने शिवतेरस पर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक            
-हाईवे पर शिवभक्तों का धमाल, कड़ी सुरक्षा के बीच निकलीं कांवड़ यात्राएं      

शिवतेरस पर शुक्रवार को गंगाघाट से लेकर शिवालय तक शिवभक्तों की आस्था का सैलाब नजर आया। बृहस्पतिवार रात से ही जल लेकर शिवालयों की ओर चल पड़े कांवड़ियों ने रास्ते में भोलेनाथ का गुणगान किया। भोले के गुणगान से सराबोर भजनों की धुन पर थिरकते कांवड़ियों ने हाईवे पर भी धमाल किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
सावन महीने के तीसरे सोमवार से पहले कांवड़ियों में शिव के प्रति आस्था के कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। जल भरने के लिए टोलियों के रूप में पहुंचे शिवभक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। घाट पर पूरी रात जल भरने का दौर चला। घाट पर शिवभक्तों ने कांवड़ पूजन भी किया। कांवड़ पूजन के दौरान सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार भी किया। ज्यादातर टोलियां तड़के शिवालयों की ओर चल पड़ीं। दूरदराज के शिवभक्त तो रात में ही गंतव्य की ओर निकल गए लेकिन हाईवे पर पूरे दिन शिवभक्तों का धूम धड़ाका रहा। कलाकारों ने उनका मनमोह लिया। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख स्थानों पर कलाकारों ने राहगीरों का मनोरंजन भी कराया। वैसे तो कई मंदिरों में जलाभिषेक किया गया लेकिन खासकर बुर्रा फरीदपुर के शिवमंदिर में जलाभिषेक का क्रम शुक्रवार दोपहर तक चला। मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए। पुरानी अनाज मंडी और बड़े महादेव के मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान शिवभक्तों नेे बेलपत्री भी अर्पित की। शिवभक्तों का मानना है कि शिवतेरस पर जलाभिषेक का खास महत्व होता है। बता दें कि सावन महीने के तीसरे सोमवार को भी जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की टोलियां निकल पड़ी हैं।      
विज्ञापन

-------------------------  
व्रत रखकर शिवालयों में की पूजा-अर्चना      
उझानी। शिवतेरस पर शुक्रवार को कई घरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद मंगलगीत भी गाए। व्रत रखने वाले महिला-पुरुषों ने भगवान भोलेनाथ की आरती की। शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक भी किया गया। शाम को प्रसाद ग्रहण करने से पहले भोले को भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
बिल्सी बाइपास पर घंटों जाम में फंसे रहे कांवड़िए
बिल्सी। नगर के बिसौली-कासगंज मार्ग स्थित गल्ला मंडी गेट पर शुक्रवार को करीब दो घंटे तक जाम में कांवड़िये फंसे रहे। जाम में फंसे होने के कारण वाहन चालकों भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पहुंचकर जाम को खुलवाया तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

लोगों का कहना है कि शुक्रवार को यहां साप्ताहिक बाजार होने के कारण क्षेत्र के मक्का करने वाले किसान भारी तादाद में यहां अपनी मक्की फसल बेचने के लिए गल्ला मंडी अपने वाहनों से आए। इस कारण यहां जाम की समस्या पैदा हो गई। कछला की ओर से आने वाले कांवडिय़ों को इस जाम में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed