फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chairs new workers will replace inefficient booth chance

अक्षम बूथ अध्यक्षों की जगह नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

Wed, 21 Sep 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा  
 भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय कमेटी, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश परिषद, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की बैठक एक होटल में हुई। इसमें बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। यह कार्य मेहनती कार्यकर्ताओं के बूते हो पाएगा। इसलिए पार्टी अक्षम बूथ अध्यक्षों को हटाकर ऊर्जावान कार्यकर्ता को पदभार सौपेंगी। कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती सभी बूथों पर मनाई जाएगी। साथ ही आगामी युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, बूथ अध्यक्ष बैठक, परिवर्तन यात्रा की तैयारी कर लें। 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि भाजपा की लहर चल रही है, केवल पार्टी से लोगों को जोड़ने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय पताका फहराएगी। कहा, सभी बूथों पर वोटर लिस्ट पहुंच चुकी है। कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाने का काम करें। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अवनीश कुमार सिंह, महेश चंद्र गुप्ता, दयासिंधु शंखधार, चेयरमैन राजीव गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed