फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chairman tractors Visible green light

चेयरमैन ने ट्रैक्टरों को दिखाई हरी झंडी

Thu, 18 Jun 2015 06:44 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Thu, 18 Jun 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन ने नगर की बेहतर सफाई व्यवस्था और रोजाना कूड़े के उठान के लिए दो ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई के साथ-साथ कूडे़ का उठान कराएं, उठान न होने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन ने गुरुवार को नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कूड़े के रोजाना उठान के लिए पालिका की ओर से खरीदे गए दो ट्रैक्टरों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पालिका के सफाई कर्मचारियों से कहा कि नगर में कहीं भी गंदगी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। बताया कि लंबे  समय से नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही कूड़े के उठान के लिए पालिका के पास पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे जिस कारण लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों का संज्ञान  लेते हुए नगर की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए दो ट्रैक्टर पालिका की ओर से खरीदकर  सफाई कार्य में लगाए गए हैं। इस मौके पर सफाई निरीक्षक श्याम  सिंह, अनीस अहमद, विनोद पाल, अब्दुल फरीद खां, मुगीश अहमद, अंसार हुसैन, अनवार असलम, खुर्शीद अहमद, नाजिम, इशहाक हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed