{"_id":"66cae1a647819af62d6ac9007c385229","slug":"central-farmers-sorry-loan-omkar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार किसानों के ऋण माफ करे : ओमकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार किसानों के ऋण माफ करे : ओमकार
belsi
Updated Sat, 09 May 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक इस बिल को वापस नहीं लेगी, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। प्रांतीय आह्वान पर 12 मई को ब्लाक अंबियापुर मुख्यालय पर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
मोहल्ला संख्या एक निवासी नगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत सिंह गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में सिंह ने ये बातें कहीं। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि केंद्र सरकार को किसान का ऋण माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने किसानों का ऋण माफ कर किसानों का राहत देने का काम किया था। मगर केंद्र इसको नहीं कर पा रही है। भाजपा की करनी और कथनी में काफी अंतर है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश सक्सेना, आमिर सुल्तानी, प्रेमपाल शाक्य, नरेश चंद्र गुप्ता, अनुग्रह सिंह, अनिल उपाध्याय, तेजेंद्रवीर सिंह, योगेश शर्मा, विवेक माथुर, नेहा ठाकुर, मनुराज तोमर, मुकेश शर्मा, अजीत सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रदेश महासचिव ने नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी कांग्रेस के नेता राजकुमार वर्मा के आवास पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन