फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   celebration in e-gurukul

सेलिब्रेशन में खूब थिरके छात्र, बांधा समां

Sun, 01 Feb 2015 12:11 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 01 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
celebration in e-gurukul
ई-गुरुकुल कॉलेज में शनिवार को सेलिब्रेशन 2014-15 का आयोजन किया गया। ऑडिशन में सेलेक्ट हुए प्रतियोगियों ने फाइनल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डांस और कैटवॉक ने मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक आबिद रजा ने किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ मंच को गति दी गई। सेलिब्रेशन में पहले हुए ऑडिशन में सेलेक्ट कैंडीडेट ने मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस का खूबसूरत नजारा पेश किया गया। वहीं विवेक राठौर के सोलो डांस पेश कर खूब तालियां बटोरीं। राजीव कश्यप ने तेरे जैसा यार कहा आदि गीत गाकर समां भी बांधा। इसके बाद छात्राओं ने कैटवॉक कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें सीनियर डांस में लकी को प्रथम, वात्सल गौर को द्वितीय तथा जॉन जोशी को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग डांस में नव्या रस्तोगी को प्रथम, ईशा अदलखा को द्वितीय तथा नव्या गुप्ता को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिंगिंग प्रतियोगिता में अनिरूद्ध शर्मा प्रथम रहे जबकि आकाश व आकांक्षा सेकेंड तथा थर्ड स्थान पर आए। इसी प्रकार जूनियर सिंगिंग में अनिरुद्ध को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

कैटवॉक में पूनम, नाजिया, जमीन, गौसिया, बबिता, फराह नाज, प्रियंका, आरती का प्रदर्शन अच्छा रहा। डीडी ग्रुप, विजय ग्रुप तथा अभिषेक के रॉक बैंड ने शानदार परफारमेंश दी। सभी विजेताओं को शहर विधायक आबिद रजा ने सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक विकास माहेश्वरी, रिया माहेश्वरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फराह नाहिद, हिरा खान, कहकशा खान, नाजिश बी, शोभित माहेश्वरी, अक्षय माहेश्वरी, रोहित कुमार, डॉ. इजहार, राजीव कश्यप, नाजिश, फातिमा, विक्रम सिंह का सहयोग रहा। संचालन आमिर सुल्तानी, नाजिश फातिमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed