फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Celebrated the salvation of Lord Shreyansh Nath

Budaun News: श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the salvation of Lord Shreyansh Nath
बिल्सी। जैन समाज के 11वें तीर्थंकर श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में धूमधाम सें मनाया गया। जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन ने बताया कि आज का दिन जैन धर्म के ग्यारहवें तीर्थंकर श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस है। जैन धर्म का हमेशा से त्याग से गहरा नाता रहा है। भगवान श्रेयांश नाथ आज के दिन 99 कोड़ा-कोड़ी 99 लाख 96 हजार 9 सौ मुनि राजो के साथ मोक्ष पधारे। यहां लोगों ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में वर्तमान अवसर्पिणी काल के 11वें तीर्थंकर थे। श्रेयांश नाथ जी के पिता का नाम विष्णु और माता का वेणुदेवी था। इस मौके पर प्रीत जैन, अनिल कुमार जैन, अरविंद जैन, ज्योति जैन, मोनू जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed