फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CC road was paid twice, money returned on complaint

Budaun News: सीसी रोड का दो बार कराया भुगतान, शिकायत पर लौटाई धनराशि

Fri, 05 May 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 05 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
CC road was paid twice, money returned on complaint
04बीडीएन36-ग्राम पंचायत संग्रामपुर में पड़ा सीसी रोड। संवाद
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में ग्राम पंचायत निधि का घपला सामने आया है। यहां एक सीसी रोड का दो बार भुगतान करा लिया गया है। जब इसकी शिकायत हुई तो आनन-फानन में धनराशि जमा करा दी गई। सीडीओ केशव कुमार ने इसकी शिकायत को संज्ञान लेकर जांच को कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

मामला आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव संग्रामपुर का है। यहां एक साल पहले नक्की और नन्हू के घर के बीच 15 मीटर लंबा सीसी रोड डलवाया गया था। आठ माह पहले उसका दो बार भुगतान भी करा दिया गया। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने सीडीओ से जाकर शिकायत की। तो वहीं सीडीओ ने मामले को संज्ञान लेकर जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। इसमें परियोजना निदेशक, अवर अभियंता लघु सिंचाई और डीडीओ को शामिल किया गया। बताते हैं कि जब ग्राम प्रधान और सचिव को पता चला कि इस घपले के संबंध में अधिकारियों से शिकायत कर दी गई है और उसकी जांच भी होने वाली है। तभी दोनों ने गबन धनराशि को सरकारी खाते में जमा कर दिया। इसके अलावा गांव में कूड़ादान बनाने के नाम पर पीला ईंट और घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। अधिकारी इसकी भी जांच करेंगे। पंचायत सचिव कपिल गौतम ने बताया कि चूक वश दो बार भुगतान हो गया था। अब धनराशि जमा कर दी गई है।
विज्ञापन


- सीडीओ ने ग्राम पंचायत संग्रामपुर में आठ माह पहले दो बार हुए भुगतान को लेकर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें जो भी लिप्त होगे बख्शे नहीं जाएंगे।- प्रवीन कुमार, बीडीओ आसफपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed