फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cbi traced 30 lacs scam

एनआरएचएम: सीबीआई ने 30 लाख रुपये का घोटाला ट्रेस किया

Fri, 16 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 16 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
cbi traced 30 lacs scam
घोटाला
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 2011 में हुआ करीब 30 लाख रुपये का घोटाला ट्रेस हो गया है। यह आंकड़ा एक साल का है। घोटाला जिले की 18 सीएचसी और पीएचसी में हुआ था। घोटाला ट्रेस होने के बाद जांच एजेंसी ने जांच के दायरे में आए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। 19 से 23 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग के 26 अधिकारियों और कर्मचारियों से देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी देहरादून स्थित मुख्यालय में पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम के तहत वर्ष 2011 में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया था। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पता लगा कि घोटाला बदायूं में भी हुआ है। सूत्रों की मानें तो बदायूं में जांच एजेंसी ने 30 लाख रुपये का घोटाला ट्रेस कर लिया है। यह घोटाला जिले की 18 सीएचसी और पीएचसी में हुआ था। इनमें तीन सीएचसी गुन्नौर, रजपुरा और जुनावाई अब संभल जिले में हैं। गुन्नौर को नव सृजित जिले में शामिल कर लिया गया था। पड़ताल के दौरान पता लगा है कि एनआरएचएम के तहत खरीददारी कर जो दवाएं और उपकरण सीएचसी-पीएचसी को भेजे गए थे। उनको वहां रिसीव तो किया गया लेकिन, इसके बाद यह सामान कहां गया, इसका कोई रिकार्ड नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि सभी सामान जिला मुख्यालय से सरकारी गाड़ी से सीएचसी-पीएचसी को भेजा गया था। यह सामान जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएचसी-पीएचसी पर रिसीव किया वह सभी सीबीआई की जांच के दायरे में हैं। सीबीआई पूछताछ के लिए अब तक ऐसे 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को तलब कर चुकी है।
विज्ञापन

संभल के भी कई स्वास्थ्य कर्मियों से होगी पूछताछ
बदायूं। संभल जिले की गुन्नौर तहसील के गुन्नौर, रजपुरा, जुनावाई सीएचसी के कई स्वास्थ्य कर्मचारियों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। घोटाला 2011 में सामने आया था। उस वक्त गुन्नौर बदायूं की तहसील थी। संभल जिला बनने पर इसे संभल में शामिल कर दिया गया। ऐसे में सीबीआई ने संभल जिले की गुन्नौर तहसील की तीन सीएचसी के कई स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए देहरादून मुख्यालय तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई मामले में जांच कर रही है। जिन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है उनको इस बारे में सूचना दे दी गई है। कुछ कर्मचारी संभल जिले के भी हैं। मालूम हुआ है कि कुछ घोटाला ट्रेस हो गया है। इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।-नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed