{"_id":"6a2709b1d8892d8e5a0801b4","slug":"cash-and-jewelry-worth-over-25-lakh-stolen-after-cutting-through-the-wall-badaun-news-c-123-1-bdn1010-165718-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दीवार काटकर ढाई लाख से अधिक की नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दीवार काटकर ढाई लाख से अधिक की नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
गांव खेड़ादास में पीड़ित के घर चोरी के संबंध में तहकीकात करती पुलिस। संवाद
- फोटो : 1
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए, पीछे से पक्की दीवार काट डाली। कमरे में घुसे चोर 60 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब ढाई लाख की संपत्ति समेट ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार आंगन में सो रहा था।
पीड़ित दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार की रात उमस और भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य कमरों में ताला डालकर आंगन में सो रहे थे। देर रात किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से की दीवार को कटर व अन्य औजारों की मदद से काट लिया। कमरे में दाखिल हुए चोर वहां रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का टीका, दो चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब एवं कीमती बर्तन आदि चुरा ले गए।
घटना को अंजाम देकर चोर निकले तो खटपट की आवाज सुन दिनेश सिंह के बेटे नीरज की पत्नी की नींद टूट गई। वह कमरे की तरफ गईं, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। कपड़े व अन्य सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। आभूषणों के डिब्बे खाली पड़े थे। यह सब देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घर-परिवार के लोग और गांव के तमाम लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
यूपी 112 को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पूछताछ कर लौट गई। सोमवार सुबह ओरछी चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह राणा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों ने उनके सामने भी गुस्से का इजहार किया। पीड़ित दिनेश सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रात की गश्त केवल कागजों तक सीमित रह गई है। क्षेत्र में आए दिन हो रहीं चोरियों के कारण लोग जागकर रात काटने को मजबूर हैं।