फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against three individuals following a shooting incident sparked by a dispute over a conversation with a minor.

Budaun News: नाबालिग से बातचीत के विवाद में हुई फायरिंग में तीन पर केस

Wed, 29 Jul 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three individuals following a shooting incident sparked by a dispute over a conversation with a minor.
रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रोटा में किशोरी से मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर पीड़िता के ताऊ को घायल करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन


गांव रोटा निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन दिन पहले उसने अपनी नाबालिग बहन को गोलू पुत्र राहुल उर्फ टिंकू से मोबाइल पर बात करते हुए देखा था। मोबाइल में दोनों की व्हाट्सएप चैट भी मिलीं। इस पर उसने दोनों को समझाते हुए न मानने पर एक-एक थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात को लेकर गोलू उससे रंजिश मानने लगा। 27 जुलाई को गोलू ने युवक को फोन कर रोटा स्टैंड तिराहे पर बातचीत के लिए बुलाया। युवक अपने ताऊ के बेटे के साथ मौके पर पहुंचा। इसी दौरान ड्यूटी से लौट रहे उसके ताऊ भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि तभी गोलू अपने बहनोई अभिषेक और शिवम उर्फ कल्लू के साथ तमंचे लेकर पहुंचा और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान चली एक गोली उसके ताऊ के दाहिने पैर के घुटने के ऊपर लगी, जिससे वह घायल हो गए। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी गाली-गलौज करते हुए बदायूं की ओर भाग गए। घायल को एंबुलेंस से वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed