फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against four people, including the husband, for dowry harassment.

Budaun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four people, including the husband, for dowry harassment.
उझानी। शादी के बाद बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत उसके परिजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला करीब छह महीना पुराना है। विवाहिता सुमन ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि सुमन की शादी करीब दो साल पहले वीरमपुर के विक्की के साथ हुई थी। शादी में सुमन के परिजनों ने रकम भी काफी खर्च की, लेकिन पति समेत परिवार के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें 12 अप्रैल को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोपियों ने गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। सुमन ने पुलिस को बताया कि पति को समझाने के लिए उनके परिजनों ने पंचायत भी कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने विक्की के अलावा ससुर नरसिंह, सास उर्मिला और देवर विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुमन फिलहाल कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली में रह रही हैं। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला पुराना है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed