{"_id":"1665b91ebe80f95bc428c9646213a275","slug":"case-filled-against-the-worker-who-were-absent-during-election-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव डयूटी में अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव डयूटी में अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक ब्लॉक में दूसरे चरण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान में ड्यूटी से 24 कर्मचारी बिना कोई कारण बताए नदारद रहे। 13 अक्तूबर को चुनाव ड्यूटी से पहले यह कर्मचारी 12 अक्तूबर को ब्लॉक मुख्यालय भी नहीं पहुंचे। सक्षम अधिकारी को भी कोई खबर नहीं दी गई। चुनाव ड्यूटी से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर निर्वाचन अधिकारी कादरचौक अरविंद कुमार यादव ने थाना पुलिस को इन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। पुलिस ने सभी 24 कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी और लोक प्रतिनिधित्व की धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।
इन कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
कादरचौक। मातंगी सहायक अध्यापक, प्रदीप कुमार प्रधानाध्यापक, माजिद अली चपरासी, राधेश्याम सहायक अध्यापक, अंसार अली सेवक, रंजना यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मीना प्रेरक, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक, रघुवीर सिंह नलकूप चालक, नीलम आंगनबाड़ी कार्यकत्री, करतान सिंह प्रवक्ता, मोहित सहायक अध्यापक, मनोज कुमार आर्य एलए, मनोज कुमार शर्मा सहायक अध्यापक, छोटे लाल सफाई कर्मी, रसूल फात्मा प्रधानाध्यापिका, ढान लाल चतुर्थ श्रेणी, मंजर खां माली, विजय पाल सफाई कर्मी, संगीता यादव प्रेरक, पान सिंह सफाई कर्मी, मोहित कुमार लिपिक, अजय कुमार त्रिवेदी प्रधानाध्यापक, सोपन सफाई कर्मचारी। निर्वाचन अधिकारी, कादरचौक अरविंद कुमार यादव ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से बिना किसी कारण और पूर्व सूचना के लापता रहने वाले 24 कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी और लोक प्रतिनिधित्व की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई होगी।