फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against woman who made indecent comment on Prime Minister

Budaun News: प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली महिला पर मुकदमा

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case filed against woman who made indecent comment on Prime Minister
बदायूं। वजीरगंज के गांव उरैना में कथा के आयोजन को लेकर गाली-गलौज और प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ मेला कमेटी अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव उरैना निवासी मेला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत राम पाली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्राचीन शिव मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा है। 31 जनवरी की दोपहर कथा हो रही थी। इसी बीच गांव की महिला फरमीदा पत्नी अफसर कथा का विरोध करने लगी।
विज्ञापन

कथा में आए भक्तों के साथ गाली-गलौज की। जब फरमीदा को समझाने की कोशिश की गई तो वह गाली-गलौज करने लगी। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर फिर से गांव में कथा कराई तो सभी लोगों को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगी। फरमीदा ने साउंड सिस्टम चलाने वाले पुष्पेंद्र के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने कमेटी अध्यक्ष की तहरीर पर फरमीदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फरमीदा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथा के आयोजन में चल रहे साउंड सिस्टम को लेकर एक युवक पर भड़क रही थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी कर रही थी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वायरल ऑडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed