फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against seven in-laws, including the wife, for concealing an illness and misappropriating jewelry at the time of the wedding.

Budaun News: शादी में बीमारी छिपाने और जेवरात हड़पने के आरोप में पत्नी समेत सात ससुरालियों पर केस

Fri, 16 Oct 2026 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven in-laws, including the wife, for concealing an illness and misappropriating jewelry at the time of the wedding.
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के पालनगर निवासी प्रवीन कुमार सिंह की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रवीन कुमार के अनुसार, उनका विवाह 20 अप्रैल को ऑफिसर कॉलोनी निवासी अंजली उर्फ मधु से हुआ था, जिसमें उनके परिवार की ओर से करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चढ़ाए गए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने अपनी बेटी की गंभीर बीमारी और मानसिक स्थिति की बात छिपाकर धोखे से शादी कराई थी। विरोध करने पर ससुरालियों ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर को पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर प्रवीन और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। घर का सामान तोड़कर करीब 35 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया। इसके बाद 19 सितंबर की रात आरोपी महिला घर से मां के जेवरात समेटकर अपने परिजनों के साथ चली गई और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रवीन की पत्नी अंजली उर्फ मधु, ससुर प्रकाश गौतम, सास ज्ञान देवी, रितेश कुमार, विपिन गौतम, दुर्वेश गौतम, अन्नू गौतम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। जांच उपनिरीक्षक सरिता चौधरी से कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed