फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against four people, including the wife, in connection with a man's suicide

Budaun News: युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी समेत चार पर केस

Fri, 16 Oct 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people, including the wife, in connection with a man's suicide
बिल्सी। गांव नाई पिंडरी में ईंट-भट्ठे के पास पेड़ पर फंदे से लटककर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक की मां ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने, अधिक रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गांव सारीनगला निवासी मुन्नी देवी के अनुसार, बेटे विवेक ने करीब एक साल पहले नोएडा निवासी प्रियंका कुमारी से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका ने विवेक पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। खर्च के लिए उसकी हैसियत से अधिक रुपये मांगे जाते थे। विरोध करने पर विवाद और झगड़ा किया जाता था।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को विवेक अपने पैतृक गांव जाने के लिए निकला था। इसकी जानकारी होने पर उसे फोन पर धमकी दी गई। इसी दिन बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में ईंट भट्ठे के पास खड़ंजे के किनारे पेड़ पर फंदे से लटककर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय प्रियंका करीब पांच माह की गर्भवती थी और बाद में गर्भस्थ शिशु को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस संबंध में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने बताया कि बेटे की मौत के बाद वह अवसाद में चली गई थीं, जिस कारण तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दे सकीं। स्वस्थ होने के बाद बुधवार को उन्होंने बिल्सी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी प्रियंका, ससुर रामअयोध्या, साले चंदन और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed