{"_id":"6af226538ab1228d490f9942","slug":"case-filed-against-eeco-driver-following-youths-death-badaun-news-c-123-1-sbly1035-177245-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक की मौत होने पर इको चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक की मौत होने पर इको चालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उझानी। पिछले दिनों कछला में इको कार की टक्कर से बाइक सवार हवलदार की मौत के मामले में मृतक के बेटे ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हवलदार (48) उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बरैनिया के रहने वाले थे। उनके एक रिश्तेदार की 30 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए वह गांव के ही साधु सिंह की बाइक पर बैठकर निकले थे। रास्ते में पीछे से इको कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हवलदार और साधु को पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराके राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
इलाज के दौरान हवलदार की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे भानु प्रताप ने पुलिस को बताया कि पिता की मृत्यु के बाद के संस्कार पूरे कराने की वजह से वह आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दे पाए थे। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद