फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against cold store owner three brothers in case of gas leak

Budaun News: अमोनिया गैस रिसाव के मामले में कोल्ड स्टोर मालिक तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Jan 2023 08:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 08:01 AM IST
सार

खेत मालिक ने कोल्ड स्टोर मालिक तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गैस रिसाव होने से कई किसानों की आलू की फसल चौपट हो गई थी। 

विज्ञापन
Case filed against cold store owner three brothers in case of gas leak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में अमोनिया गैस रिसाव के मामले में खेत मालिक ने कोल्ड स्टोर मालिक तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गैस रिसाव होने से कई किसानों की आलू की फसल चौपट हो गई थी। किसानों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उनकी ओर से केवल नोटिस जारी किया गया। अब किसान ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन


बिसौली कस्बा निवासी विपनेश मिश्रा के मुताबिक, उसके खेत दबतोरी रोड पर गांव हथौड़ा में हैं। उसके खेत के बराबर में शरद गुप्ता, अनिल गुप्ता और शशिकांत गुप्ता तीनों भाइयों का कोल्ड स्टोर है। आठ जनवरी की रात उनके कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। यह रिसाव रातभर चलता रहा। 

विज्ञापन

जम गए थे आलू के पौधे 

सुबह वह अपने खेत पर फसल देखने पहुंचे तो गैस के रिसाव से आलू की फसल के पौधे जम चुके थे। करीब 26 बीघा आलू की फसल खराब हो गई थी। उनके अलावा वरुण अग्रवाल की 12 और ललित कुमार मिश्रा की आठ बीघा फसल खराब हुई। दो-तीन और किसानों की फसल पर प्रभाव पड़ा था लेकिन उन्होंने कोल्ड स्टोर मालिक के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विपनेश मिश्रा, वरुण और ललित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसकी सूचना पर एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा ने भी मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। बाद में उन्होंने कोल्ड स्टोर मालिक को नोटिस जारी किया था। इसके बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

इसके बाद तीनों किसानों ने कोल्ड स्टोर मालिक के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रविवार रात  रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि विवेचना कराई जाएगी। जो सच्चाई होगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed