फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against 52 people who pelted stones on the team which went to demolish illegal encroachment

Budaun News: अवैध कब्जा ढहाने गई टीम पर पथराव करने वाले 52 लोगों पर मुकदमा

Sat, 30 Aug 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 52 people who pelted stones on the team which went to demolish illegal encroachment
दातागंज। हजरतपुर थानाक्षेत्र में अवैध कब्जा ढहाने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव करने और जाम लगाने वाले दुंदीनगला के 52 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखपाल जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 17 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस नामजदों की तलाश में दबिश दे रही।
विज्ञापन

दातागंज तहसील में तैनात लेखपाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुंदीनगला के रामशरण ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके दुकान बना ली थी। इसका मामला तहसीलदार की कोर्ट में चल रहा था। हाल ही में तहसीलदार की कोर्ट ने अवैध कब्जा ढहाने का आदेश दिया। इसलिए बृहस्पतिवार को वह अवैध कब्जा ढहाने गए थे। पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची तो रामशरण ने गाली गलौज की। जब टीम लौटने लगी तो उन लोगों ने लेखपाल गोपाल सक्सेना की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। लेखपाल जितेंद्र का गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसी तरह पुलिस ने उन्हें बचाकर अपनी जीप में बैठाया तो दबंगों ने घेर लिया। इसके बाद पांच थानों को पुलिस को बुलाया गया तो वह बच सके। उन्होंने बताया कि मनोज और रामदेवी सड़क पर लेट गईं। इसके बाद पथराव कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद कई आरोपी घर छोड़ कर भाग गए हैं। लेखपाल की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालना, तोड़फोड़, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
दुंदीनगला निवासी रामशरण, रामदेवी, रामरहीस, लालाराम, सूरजपाल, रविंद्र, अतेंद्र, ओमेंद्र, सोनू, बलवीर, रामासरे, मनोज, कपूर, रामबाबू, मडसेना निवासी हनुमंत, रजनेश और नक्षत्रपाल व 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed