फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car rammed two bikes, one youth died, two injured

Budaun News: कार ने दो बाइकों को रौंदा, एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Car rammed two bikes, one youth died, two injured
अकील खां का फाइल फोटो।
बिल्सी। तेज रफ्तार कार की की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक हाथरस के रहने वाले थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव नगला सालार के निकट घटना हुई। मुजरिया से बिल्सी जा रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार सवार चंदौसी से एटा जा रहे थे। मुजरिया की ओर से आ रही एक बाइक पर हाथरस के थाना सिकंदरा राऊ के गांव आरिफपुर भोगारपुर निवासी अकील खां पुत्र लियाफत खां थे। वह अपनी ससुराल गांव खैरी जा रहा थे। दूसरी बाइक पर पर थाना क्षेत्र के गांव सराय मुड़िया खागी गांव के दो लोग थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर से पहली बाइक पर सवार अकील खां घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायलों को बिल्सी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed