फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car entered the temple on the side of the highway in Ujhani, three people including the driver injured

Budaun News: उझानी में हाईवे के किनारे मंदिर में घुसी कार, चालक समेत तीन घायल

Wed, 08 Jan 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car entered the temple on the side of the highway in Ujhani, three people including the driver injured
उझानी। बदायूं रोड के मोड़ पर कल्याण सिंह चौक के सामने मंगलवार रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ब्रह्मदेव मंदिर में घुस गई। कार की टक्कर से मंदिर की दीवार टूट गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर है, उन्हें बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब एक बजे हुआ। फर्रुखाबाद में कायमगंज निवासी राघवेंद्र राजपूत (29) बदायूं निवासी रिश्तेदार धीर सिंह (28) के साथ कासगंज होते हुए कार से बदायूं आ रहे थे। बताते हैं कि चालक कार को काफी तेज गति से चला रहा था। कल्याण सिंह चौक के पास चालक अचानक ही कार पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ब्रह्मदेव मंदिर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार का लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम खुल जाने से चालक के तो कोई खास चोट नहीं आई, लेकिन पीछे सीट पर बैठे राघवेंद्र और धीर सिंह लहूलुहान हो गए। हादसे के दौरान हुई आवाज को सुनकर पास में पुलिस बूथ पर बैठे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिये तीनों घायलों को रात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। सूचना पर घायलों के परिजन भी तड़के मेडिकल पहुंच गए। घायल राघवेंद्र और धीर सिंह की हालत गंभीर देख परिजन उन्हें इलाज के लिए हॉयर सेंटर को रेफर कराकर बरेली ले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ले ली है।


बाइक की चपेट में आने से दो बच्चों संग महिला घायल
मुजरिया थाना क्षेत्र में बसवानपुर निवासी मिथलेश (35) पत्नी निर्वेश, उनकी 12 वर्षीय बेटी निशा और तीन साल के मासूम बेटे निर्दुल मंगलवार देर शाम दिल्ली हाईवे पर बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। नशे में धुत्त बाइक सवार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों के साथ महिला लहूलुहान हो गई। टक्कर के दौरान बाइक गिर जाने के कारण बाइक सवार भी घायल हो गया। नशे में होने की वजह से वह अपना नाम और पता नहीं बता पाया। पुलिस ने बच्चों व महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। वहीं घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed