{"_id":"69b84fe49edd78e16c006054","slug":"car-collides-with-father-and-son-on-bike-son-dies-on-second-day-during-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1018-159494-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत
विज्ञापन
कौसर अली। फाइल फोटो
बिसौली। बेटे को दरोगा भर्ती की परीक्षा दिलाने 14 मार्च को मुरादाबाद के बिलारी से बाइक से आ रहे पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोग उन्हें मुरादाबाद ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की दूसरे दिन मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुरादाबाद जिले की कोतवाली बिलारी के गांव महमूदपुर माफी निवासी इसरार हुसैन के बेटे कौसर अली ने दरोगा भर्ती के लिए आवेदन किया था। 14 मार्च को उसकी परीक्षा दूरी पाली में बदायूं के दास कॉलेज में थी। परीक्षा देने के लिए बाइक से पिता-पुत्र आ रहे थे।
बताते हैं कि जैसे ही बाइक बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर नवादा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों को टीएमयू अस्पताल मुरादाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने कौसर अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान इसरार हुसैन ने भी दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि बड़ा बेटा साजिद अपने पिता के साथ कारपेंटर का काम करता था। पिता और छोटे भाई की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पत्नी अफसरी का पति और बेटे को खोने के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।