{"_id":"687aa27ec88cfeb78f0a3867","slug":"car-collided-with-tree-driver-died-badaun-news-c-123-1-bdn1010-143352-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत
विज्ञापन
पेड़ सेे टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
म्याऊं। रामलीला मैदान के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार चालक की मौत हो गई। चालक उझानी क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा का निवासी है।
उझानी थानाक्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी आरिफ (30) पुत्र साबिर कार से अपने मामू के घर उसहैत गए थे। वापसी में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे कार पाकड़ के पेड़ से टकराई। यह देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुलने के बावजूद आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर आई म्याऊं चौकी की पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरिफ की अचानक हुई मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- --
कार से मिले 26 हजार रुपये, मृतक के भाई को लौटाए
चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के दौरान जब कार का डैशबोर्ड खोला गया तो उसमें 26,150 रुपये निकले। मौके पर मौजूद लोगों के सामने रुपये गिने गए। रुपये शुक्रवार सुबह मृतक के बड़े भाई आमिर को सौंप दिए गए।