फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Capture of old woman's land, report filed against three

Budaun News: वृद्धा की जमीन पर कब्जा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Jul 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Capture of old woman's land, report filed against three
उझानी। उझानी क्षेत्र में एक वृद्धा की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। वृद्धा गौतमबुद्ध नगर में रहती हैं और उन्होंने उझानी इलाके में जमीन खरीदकर गांव के लोगों को पेशगी पर दे रखी थी। वृद्धा का आरोप है कि पेशगी पर जमीन लेने वाले की नीयत में खोट आ गया और वह जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के नगला वाजिदपुर निवासी 65 वर्षीय बाला देवी ने उझानी कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2009 में आजाद सिंह निवासी ग्राम छतुइया थाना उझानी से जमीन खरीदी थी। इसका बैनामा उनके नाम है। उन्होंने जमीन फसल करने के लिए जगदीश निवासी ग्राम रुनइया थाना उझानी को एक साल के लिए पिछले वर्ष पेशगी पर दी थी। इसके बदले उसने वृद्धा को 20 हजार रुपये बतौर पेशगी दिए थे।
विज्ञापन

वृद्धा का आरोप है कि उसकी जमीन पर जगदीश, वीरेंद्र यादव और जितेंद्र यादव निवासी मोहल्ला अहिरटोला कस्बा व थाना उझानी जबरन अवैध कब्जा कर लिया है और उस पर तिरपाल डालकर रहने लगे हैं। शनिवार को जब वह जमीन देखने आई तो वहां कब्जा देखकर उन्होंने जगदीश आदि लोगों से जमीन खाली करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सभी ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते जमीन खाली करने से इंकार कर दिया। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed