फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Canker sore became a disease of dirt... increasing people's pain.

Budaun News: गंदगी की बीमारी बनी नासूर..बढ़ा रही लोगों का दर्द

Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Canker sore became a disease of dirt... increasing people's pain.
भीमसेन।
बदायूं। गांवों में गंदगी की भरमार है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना मजबूरी बन गया है। यही वजह है कि गांवों में लगातार लोग बुखार से पीड़ित होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग एक-दो बार कैंप लगाकर अपनी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है।
विज्ञापन

जिले भर के 100 से ज्यादा गांवों में बुखार के मरीज हैं। इन अधिकांश गांवों में गंदगी फैली हुई है। हालात ये है कि कई जगहों पर जलभराव तक हो रहा है। जानकारी होने के बावजूद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। दहगवां के गांव जतकी के हाल भी बेहाल है। गांव में कुछ स्थानों पर अत्यधिक गंदगी नजर आ रही है। गांव में सड़कों पर जलभराव हो रहा है, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। सहावर खेड़ा गांव की भी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। वहां पर गंदगी फैली पड़ी है।
विज्ञापन


क्या बोले ग्रामीण
फोटो-28
गांव में बुखार से मौत के बाद में स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली है। मेरे बेटा भी बुखार से पीड़ित है। उसका एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां पर इलाज चल रहा है। गांव में गंदगी फैली हुई है। -सतीश कुमार, जतकी
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-27
-करीब 10 दिन पहले गांव में कैंप लगाया गया। कैंप के माध्यम से लोगों की जांच की गई, साथ ही लोगों को दवाएं दी गई, लेकिन आज तक किसी को जांच रिपोर्ट नहीं दी, जबकि गांव में कई लोग बीमार पड़े हैं। -भीमसेन, सहावर खेड़ा

भीमसेन।

भीमसेन।

भीमसेन।

भीमसेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed