{"_id":"6a2708c7a2cefc9cf4027519","slug":"candidates-who-had-come-to-take-the-exam-kept-waiting-for-buses-and-trains-badaun-news-c-123-1-bdn1038-165730-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बसों व ट्रेनों का करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बसों व ट्रेनों का करते रहे इंतजार
विज्ञापन
बदायूं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते अभ्यर्थी
बदायूं। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 के पहले दिन परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों को परिवहन व्यवस्था की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने-अपने गृह जनपद जाने के लिए अभ्यर्थियों को घंटों बसों और ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर देर शाम तक परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जुटी रही। कई अभ्यर्थियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के इंतजार में लंबा समय बिताना पड़ा।
सोमवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होने के बाद हजारों अभ्यर्थी घर लौटने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंच गए। एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, संभल और अन्य जनपदों की ओर जाने वाली बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसें आते ही भर गईं। कई अभ्यर्थियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
अभ्यर्थियों ने बताया कि कई रूटों पर उन्हें दो से तीन घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। सीटें भर जाने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने खड़े होकर सफर किया। बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ने से अफरातफरी जैसी स्थिति बनी रही। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी हालात कुछ अलग नहीं थे। ट्रेन से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को भी लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
कई ट्रेनों के निर्धारित समय से देर से पहुंचने और भीड़ अधिक होने के कारण प्लेटफार्मों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। सामान्य कोचों में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की तक की नौबत आ गई। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें ट्रेन मिलने के लिए घंटों स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। परीक्षार्थियों की भीड़ का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भामाशाह चौराहे पर, कलेक्ट्रेट चौराहे पर और आसपास के मार्गों पर शाम तक वाहनों का दबाव बना रहा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी। इसके कारण शहरवासियों को जाम से पूरे दिन गुजरने को मजबूर होना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।