{"_id":"b995ff5636b14167aea69131d05fd2b5","slug":"candel-march-relly-to-the-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार को कोसा
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
सर्राफ बोले, पैनकार्ड की अनिवार्यता नहीं करेंगे बर्दाश्त
सर्राफा कारोबारियों ने मंगलवार शाम को घंटाघर चौराहे के पास वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बैठक की। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात खरीदने पर ग्राहकों को पैनकार्ड का जो फरमान दिया है, उससे व्यापार पर प्रभाव पड़ेगा। केंद्र सरकार सर्राफा कारोबार को प्रभावित करने में लगी है। केंद्र के इस फैसले के विरोध में प्रत्येक सर्राफ नाखुश है। बैठक के बाद सर्राफा कारोबारी कैंडल मार्च निकालते हुए बाजार में भी घूमे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि केंद्र को अपना फैसला वापस लेना होगा। केंडिल मार्च में पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, अजय कुमार अग्रवाल, सुवीत, दीपक सिंघल, राजीव माहेश्वरी, संदीप गोयल, रुपेश मित्तल, अजय माहेश्वरी, महेश साहू, विनीत गोयल, विनय, मनोज, विश्नू, आदर्श वार्ष्णेय, नीरज, संजय और मुकेश गोयल आदि शामिल थे।