फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cancer treatment to be opened in district hospital

कैंसर के इलाज को जिला अस्पताल में खुलेगा नया सेल

Thu, 07 Dec 2017 12:16 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 07 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cancer treatment to be opened in district hospital
doctor
संजय श्रीवास्तव
विज्ञापन

बदायूं। कैंसर के मरीजों को अपनी जांच और इलाज कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इलाज महंगा होने के कारण कई लोग इलाज ही नही करा पाते हैं। कैंसर के मरीजों को शीघ्र ही राहत मिलेगी। यहां जिला अस्पताल में नेशनल प्रोग्राम कंट्रोल ऑफ कैंसर एंड कार्डियोवास्कूलर, डिजीज एवं डायबिटीज सेल (एनपीसीडीएस) की स्थापना की जाएगी। इसमें कैंसर के अलावा डायबिटीज और दिल के मरीजों का भी इलाज होगा। इसके लिए 28 लाख की धनराशि मिल चुकी है। 
नए सेल के लिए जिला अस्पताल में कैंसर, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनेंगे। इसमें नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ स्तर का होगा। इन बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात होंगे। साथ ही अन्य स्टाफ की भी नियुक्ति शीघ्र होगी। ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दवाएं और उपकरण आदि की खरीदारी होने लगेगी। 
विज्ञापन

कैंसर, डायबिटीज और दिल के मरीजों की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। इलाज के अभाव में कई लोगों की मौत हो जाती है। डायबिटीज और दिल की बीमारी तो आम हो गई है। इनसे पीड़ित लोगों को बेहतर इलाज देने और जांच आदि की सुविधा को अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से हर जिले के जिला अस्पताल में नए सेल की स्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने बताया कि एनपीसीडीएस सेल की स्थापना यहां जिला अस्पताल में होगी। इसमें एक चैंबर के साथ ही मरीजों को ओपीडी और भर्ती करने के लिए वार्ड खोला जाएगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री आपरेटर आदि की भर्ती लखनऊ स्तर पर की जाएगी। ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिकित्सकीय उपकरण, फर्नीचर तथा दवाओं की खरीदारी होगी। सीएमओ ने बताया कि प्रतिदिन इसकी शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। नए सेल के खुलने से कैंसर, दिल और डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। 
---
जाना पड़ता है लखनऊ, दिल्ली, बरेली को 
बदायूं। कैंसर और हार्ट के मरीजों को यहां इलाज नहीं मिलने की वजह से बरेली, लखनऊ, दिल्ली आदि जगह जाना पड़ता है। इससे समय और पैसा दोनों अधिक बर्बाद होते हैं। वहीं गरीब मरीज धन के अभाव में बाहर इलाज नहीं करा पाते हैं। जाहिर है कि एनपीसीडीएस सेल के खुल जाने से उन्हें लाभ मिलेगा। 

----
अस्पताल में देख ली गई है जगह 
बदायूं। सीएमओ डॉ .नेमी चंद्रा ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में एनपीसीडीएस किस स्थान पर खोला जाएगा। इसकी जमीन तय कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट भी आला अफसरों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed